भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह राज्य राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। मैं कामना करता हूं कि त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मेघालय के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “मेघालय के स्थापना दिवस पर मैं राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोगों के मेहनती स्वभाव के लिए जाना जाता है। भविष्य में राज्य के निरंतर विकास की मैं कामना करता हूं।”

भारत के विकास में मणिपुर के लोगों की भूमिका पर गर्व व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मणिपुर वासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “मणिपुर के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। भारत के विकास में मणिपुर के लोगों की भूमिका पर हमें बहुत गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Editor

Recent Posts

सी-डॉट ने क्वांटम-संवेदनशील क्रिप्टो एल्गोरिदम की खोज के लिए स्वचालित उपकरण विकसित करने हेतु सिनर्जी क्वांटम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के अंतर्गत प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास संस्थान, सेंटर फॉर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को…

5 घंटे ago

बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया

बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी-बीएनपी ने बांग्‍लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है।…

5 घंटे ago

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

21 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिन की शुरुआत में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम…

24 घंटे ago