डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने को आज के सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है। अमर उजाला की सुर्खी है- अमरीका में फिर ट्रंप। राजस्थान पत्रिका के शब्द हैं- 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद ट्रंप की अमरीका में स्वर्ण युग की घोषणा।
कोलकाता के आरजी कर मडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा अखबारों के मुखपृष्ठ पर है। राष्ट्रीय सहारा के अनुसार अदालत ने दोषी पर लगाया 50 हजार रूपये का जुर्माना, पीड़ित परिवार को 17 लाख देने का भी आदेश।
गंभीर मामलों में आरोपितों के चुनाव लड़ने पर लगनी चाहिये रोक। सर्वोच्च न्यायालय की इस टिप्पणी को दैनिक जागरण ने प्रमुखता दी है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली दंगों में आरोपित ताहिर हुसैन की चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की मांग पर की कड़ी टिप्पणी।
तय पार्किंग के बिना इमारत बनाने की मंजूरी नहीं। हिंदुस्तान लिखता है- वाहनों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रूख, कहा राजधानी दिल्ली में तय पार्किंग स्थल के बिना किसी इमारत के निर्माण की अनुमति नहीं दी जायेगी।
एनसीसी कैडेट विकसित भारत के सपने को करें साकार – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के इन शब्दों को लोकसत्य ने दिया है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…