अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को आम चुनाव में बड़ी जीत के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को आम चुनाव में बड़ी जीत मिलने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आशा व्यक्त की कि भारत और ब्रिटेन आर्थिक विकास और खुशहाली देने के लिए सभी क्षेत्रों में साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी उनके सराहनीय नेतृत्व और भारत-ब्रिटेन संबंधों की मजबूती में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

कीर स्टार्मर की जीत के साथ ही ब्रिटेन में टोरी दल का 14 वर्ष का शासन समाप्‍त हो गया है। आम चुनाव में लेबर पार्टी ने 412 सीटें जीतीं। कंजर्वेटिव पार्टी को केवल एक सौ 21 सीट मिली।

इस बीच कीर ने अपने मंत्रिमंडल का गठन भी कर दिया है। एंजेला रेनर को उप-प्रधानमंत्री और राचेल रीव्स को देश की पहली महिला वित्‍तमंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल के 25 मंत्रियों में रिकॉर्ड 11 महिलाएं हैं।

कीर स्टार्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों का विदेश मंत्री नियुक्त किया है। 44 वर्षीया लिसा ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड की वाइगन सीट पर बडी जीत दर्ज़ की थी। वे वर्ष 2020 में लेबर पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के लिए तीन प्रमुख दावेदारों में भी शामिल थीं। लिसा नंदी कोलकाता के जाने-माने शिक्षाविद दीपक नंदी की सुपुत्री हैं। ब्रिटेन में हाल के चुनाव में निचले सदन–हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए भारतीय मूल के 29 सांसद निर्वाचित हुए हैं।

Editor

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…

6 घंटे ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…

6 घंटे ago

भारत–वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 क्रिकेट मैच आज शाम रांची में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…

6 घंटे ago

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…

7 घंटे ago

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की, कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी होगी

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…

7 घंटे ago

हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर किए हमले, भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…

7 घंटे ago