भारत

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना की ऊर्जा सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कदम उठाए

ओडिशा में 10 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता वाली नैनी कोयला खदान 13.08.2015 को सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) को आवंटित की गई थी। इससे निकलने वाले कोयले का एससीसीएल के ताप विद्युत संयंत्र में कैप्टिव उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाना था। अक्तूबर 2022 में स्टेज-II वन मंजूरी प्राप्त होने के बाद वन भूमि सौंपने में इस खदान को असामान्य देरी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे खदान के संचालन में देरी हुई है।

कार्यभार संभालने के बाद, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सहकारी संघवाद की भावना से लंबे समय से लंबित इस मुद्दे को हल करने और खदान को जल्द से जल्द चालू करने के लिए ओडिशा सरकार के साथ व्यापक चर्चा की है। इसके परिणामस्वरूप, 04.07.2024 को एससीसीएल को 643 हेक्टेयर वन भूमि सौंपने की मंजूरी दे दी गई है। श्री जी किशन रेड्डी ने इस मुद्दे को जल्दी से हल करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

अब एससीसीएल के जल्द ही खदान से उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है। इस कदम से तेलंगाना की ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों को और ज्यादा मजबूती और सुरक्षा मिलेगी।

Editor

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…

5 घंटे ago

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…

5 घंटे ago

भारत–वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 क्रिकेट मैच आज शाम रांची में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…

5 घंटे ago

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…

6 घंटे ago

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की, कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी होगी

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…

6 घंटे ago

हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर किए हमले, भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…

6 घंटे ago