प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बलांगीर में आज एक रैली में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पटनायक ने खनिजों से संपन्न ओडिशा में, 25 साल के शासन के दौरान विकास का काम नहीं किया और लोगों को गरीब बनाए रखा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोजगार के लिए युवा गुजरात जैसे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं और किसानों को उनके कृषि उत्पादों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पटनायक आम लोगों से जुड़े नहीं हैं और उड़िया लोगों का दर्द नहीं समझते। प्रधानमंत्री ने कहा कि नवीन पटनायक सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने कंधमाल जिले के फुलबनी में एक रैली को संबोधित किया। उनका बारगढ़ में एक और रैली का कार्यक्रम है। कल रात, प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में एक बड़ा रोड-शो किया।
ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए एक व्यापक और प्रौद्योगिकी-आधारित ढांचा…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी…
प्रधानमंत्री ने कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 6969.04…
किसान कल्याण को सुदृढ़ करने और आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा…