प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कमला पुजारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कृषि क्षेत्र, विशेष रूप से जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और स्वदेशी बीजों की रक्षा करने के मामले में एक उल्लेखनीय योगदान दिया।
अपने एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“श्रीमती कमला पुजारी जी के निधन से दुःख हुआ। उन्होंने कृषि क्षेत्र, विशेष रूप से जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और स्वदेशी बीजों की रक्षा करने के मामले में उल्लेखनीय योगदान दिया। स्थिरता को समृद्ध करने और जैव विविधता की रक्षा करने की दिशा में किए गए उनके कार्यों को वर्षों तक याद किया जाएगा। वह जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के कार्य में भी एक अग्रदूत थीं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी), भारत सरकार ने 06.03.2026 को नई दिल्ली में…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…