प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के लोगों, खासकर युवाओं और महिलाओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह स्नेह और गर्मजोशी बेमिसाल है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में विकास और सुशासन की जीत हुई है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों को भाजपा के प्रति समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में सबसे आगे रहेगी। उन्होंने राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने विभिन्न उपचुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राज्यों के लोगों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि वे उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…