प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ को यूनेस्को द्वारा पाक-कला का सृजनशाील शहर घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लखनऊ शहर एक जीवंत संस्कृति का पर्याय है, जिसके केंद्र में पाक-कला की समृद्ध परंपरा है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को से मान्यता प्राप्त होना शहर के इस विशिष्ट पहलू को उजागर करता है। उन्होंने दुनिया भर के लोगों से लखनऊ आने और इसकी विशिष्टता का अनुभव करने का आह्वान किया।
इस घटनाक्रम के संबंध में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा; लखनऊ एक जीवंत संस्कृति का पर्याय है, जिसके मूल में शानदार पाक-कला संस्कृति है। मुझे खुशी है कि यूनेस्को ने लखनऊ के इस पहलू को मान्यता दी है और मैं दुनिया भर के लोगों से लखनऊ आने और इसकी विशिष्टता को अनुभव करने का आह्वान करता हूं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने 'पीएम विश्वकर्मा योजना' के तहत पंजीकृत पात्र जनजातीय…
भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने राष्ट्रमंडल देशों से विविध आपूर्ति श्रृंखलाओं और मजबूत आर्थिक…
यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय रजिस्टर में अब भारत की…
इस्राएल में अरब राजनीतिक दलों के गठबंधन ज्वाइंट लिस्ट और अरब समर्थित राम पार्टी ने…