भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बना है और यहां के लोग देश के विकास पथ को गति प्रदान कर रहे है। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि आने वाले समय में त्रिपुरा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर के लोग अपनी लगन और परिश्रम से भारत की प्रगति में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति राज्य का जुनून, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के साथ उसका घनिष्ठ संबंध वास्तव में सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मणिपुर आने वाले समय में भी इसी तरह विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेघालय के लोगों ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सौंदर्य की देशभर में व्यापक सराहना की जाती है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मेघालय भविष्य में विकास की नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र में दो कोयला गैसीकरण परियोजनाओं का भूमि पूजन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे…

12 घंटे ago

सरकार ने कैप्टिव पावर फ्रेमवर्क को मजबूत करने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत नियमों में संशोधन किया

भारत सरकार ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसमें कैप्टिव जनरेटिंग प्लांट्स…

12 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

14 घंटे ago

अमित शाह ने पंजाब के मोगा से भाजपा के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के मोगा जिले से अगले वर्ष होने…

14 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने आज तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक…

14 घंटे ago