यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दहलीज़ पर हैं। उन्होंने इसे मदर ऑफ ऑल डील बताया है, जो वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखलाओं को नया रूप दे सकता है।
स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन में उर्सुला फॉन ने कहा कि वे अगले सप्ताह के अंत में भारत पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि इस समझौते से दो अरब लोगों का बाजार बनेगा, जो दुनिया की कुल जी.डी.पी. का लगभग एक चौथाई होगा। उर्सुला फॉन ने कहा कि यूरोप तेजी से वृद्धि कर देशों और इस सदी की आर्थिक महाशक्तियों के साथ व्यापार करना चाहता है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा 25 से 27 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। वे संयुक्त रूप से भारत–यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…