प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत संगम से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बना है और यहां के लोग देश के विकास पथ को गति प्रदान कर रहे है। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि आने वाले समय में त्रिपुरा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर के लोग अपनी लगन और परिश्रम से भारत की प्रगति में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति राज्य का जुनून, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के साथ उसका घनिष्ठ संबंध वास्तव में सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मणिपुर आने वाले समय में भी इसी तरह विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेघालय के लोगों ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सौंदर्य की देशभर में व्यापक सराहना की जाती है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मेघालय भविष्य में विकास की नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…
भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…