भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से टाटा नगर – पटना सहित छह वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रांची हवाई अड्डे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से टाटा नगर – पटना सहित छह वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले इन रेल गाड़ियों को जमशेदपुर से रवाना करने का कार्यक्रम निर्धारित था। उन्‍होंने झारखंड में 660 करोड़ रूपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण भी किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह जमशेदपुर जाने के लिए रांची हवाई अड्डे पहुंचे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हैलीकॉप्‍टर उड़ान नहीं भर सका। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे भारत रेल गाड़ियों के चलने से झारखंड और पड़ोसी राज्‍यों सहित देश के पूर्वी क्षेत्रों में आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन रेलगाड़ियों से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। उन्‍होंने कहा कि केंद्र झारखंड के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास योजना – ग्रामीण के लाभार्थियों को पहली किस्‍त भी जारी की। इसमें 32 करोड़ रूपए लाभार्थियों के बैंक खातों में डिजिटल माध्‍यम से भेज दिए गए। इसके अलावा 32 हजार मकानों के स्‍वीकृति पत्र वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में दो करोड़ अतिरिक्‍त मकानों का निर्माण किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आदिवासी, वंचित, दलित, दिव्‍यांग और महिलाओं को इस सूची में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना से संबंधित क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

10 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

10 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

10 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

10 घंटे ago