प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी नौसेना अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हमारी नौसेना अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की सुरक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। हाल के वर्षों में हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है।”
मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…
भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -एनएचएआई और सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड -एसएसएनएल ने गुजरात में…
एंजेलिका विन्ज़िग और ऑस्ट्रिया के राफेल स्टैनकनेली के नेतृत्व में यूरोपीय संसद की उद्योग, अनुसंधान…
ओपेक-भारत ऊर्जा संवाद की सातवीं उच्च स्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री…
मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश…