प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि अरुणाचल प्रदेश अपनी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कामना की कि अरुणाचल प्रदेश निरंतर समृद्ध होता रहे और आने वाले वर्षों में इसकी प्रगति और सद्भाव की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य दिवस की बधाई! यह राज्य अपनी समृद्ध परंपराओं और प्रकृति से गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश के मेहनती और गतिशील लोग भारत के विकास में बहुत योगदान दे रहे हैं, जबकि उनकी जीवंत आदिवासी विरासत और लुभावनी जैव विविधता इस राज्य को वास्तव में खास बनाती है। अरुणाचल प्रदेश की उन्नति जारी रहे और आने वाले वर्षों में इसकी प्रगति और सद्भाव की यात्रा आगे बढ़ती रहे।”
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…