प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मिजो संस्कृति विरासत और सद्भाव के एक सुंदर मेल को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कामना की है कि मिजोरम निरंतर समृद्ध होता रहे और आने वाले वर्षों में शांति, विकास और प्रगति की इसकी यात्रा और भी अधिक ऊंचाइयों को छुए।
एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहाः “मिजोरम के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह जीवंत राज्य अपनी मनमोहक दृश्यावली, गहरी जड़ों वाली परंपराओं और अपने लोगों की उल्लेखनीय गर्मजोशी के लिए जाना जाता है। मिज़ो संस्कृति विरासत और सद्भाव का एक सुंदर मेल दर्शाती है। मिज़ोरम की समृद्धि जारी रहे और आने वाले वर्षों में शांति, विकास और प्रगति की इसकी यात्रा और भी अधिक ऊंचाइयों को छुए।”
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…