भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने सितंबर 2025 में वाराणसी में अपनी पिछली मुलाकात के बाद से व्यापक द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिसमें विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया।

उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए भारत और मॉरीशस के बीच समृद्ध रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने विजन महासागर, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और ग्लोबल साउथ के प्रति साझी प्रतिबद्धता के अनुरूप मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह अगले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

5 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

5 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

6 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

6 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

6 घंटे ago