भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की। दो सप्ताह से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले दोनों नेता 31 अगस्त को बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ब्रिक्स से जुड़ी बैठकों में ईरान की नियमित एवं उच्च-स्तरीय भागीदारी के लिए ईरान का धन्यवाद किया। उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों के बीच दृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता की भावना को बढ़ावा देने में ब्रिक्स की क्षमताओं का उल्लेख किया। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के ‘लीडर्स सेशन’ में शामिल होने के लिए भी राष्ट्रपति पेजेशकियन का धन्यवाद किया।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने इस क्षेत्र में स्थायी शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने, समुद्री आवागमन एवं व्यापार की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री यात्रियों की सुरक्षा एवं कल्याण हेतु निरंतर प्रयास करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स सहित बहुपक्षीय संगठनों में आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच निरंतर सहयोग की सराहना की।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

10 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

11 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

12 घंटे ago