प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है।
प्रधानमंत्री ने होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि यह वैश्विक शांति, स्थिरता और आर्थिक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
दोनों नेता क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “राष्ट्रपति ट्रम्प का फोन आया और उनके साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है। पूरे विश्व के लिए यह आवश्यक है कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में निरंतर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की।…
भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…