insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi held a warm and meaningful conversation with Canadian PM Mark Carney.
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की।

दोनों नेता भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा एवं लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और कनाडा अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने में योगदान दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट में कहा;

“प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत हुई।

हम भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में ठोस परिणाम हासिल करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।

भारत और कनाडा मिलकर अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने में योगदान दे रहे हैं।

@MarkJCarney”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *