अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद से निपटने सहित विभिन्‍न मुद्दों पर कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

कनाडा के कैनानस्किस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी-7 नेताओं के साथ प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत बेहद उपयोगी रही है। उन्होंने इस दौरान विचार-विमर्श में पृथ्वी की बेहतरी के लिए अपनी आकांक्षाओं को साझा किया। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और निवेश के भविष्य पर जी-7 चर्चाओं में भाग लिया ताकि विश्व में हो रहे परिवर्तनों के बीच इन तक सबकी पहुंच आसानी से और कम खर्च में सुनिश्चित हो सके। प्रधानमंत्री मोदी ने दीर्घकालिक और हरित मार्ग के माध्यम से सभी के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता का उल्लेख किया। जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की यह लगातार छठी भागीदारी थी।

जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के रुख दोहराया और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए विश्व के नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने उनसे आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक कार्यवाही को गति देने का आग्रह किया और आतंकवाद को बढ़ावा देने तथा उसका समर्थन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने सभी के लिए समान रूप से प्रौद्योगिकी के उपयोग और इसके लिए मानव केंद्र दृष्टिकोण के संबंध में भारत के अनुभव का भी उल्लेख किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी चिताओं से निपटने और इस क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक शासन से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

4 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

4 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

4 घंटे ago