भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में सेंट-गोबेन का दायरा बढ़ाने के बारे में सीईओ बनोआ बाज़िन के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेंट-गोबेन के सीईओ बनोआ बाज़िन के साथ बातचीत पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बुनियादी ढांचा और शहरी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बातचीत के दौरान भारत में सेंट-गोबेन की मौजूदगी का दायरा बढ़ाने तथा नवोन्मेष, सर्कुलर इकोनॉमी और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विविधता और विशालता ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए निर्माण से जुड़े समाधान विकसित करने का एक आदर्श मंच प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

“सेंट-गोबेन के सीईओ बनोआ बाज़िन से बातचीत करके प्रसन्नता हुई। भारत में बुनियादी ढांचे और शहरी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है। हमने भारत में सेंट-गोबेन के विस्तार और नवाचार, सर्कुलर इकोनॉमी आदि क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की। भारत की विविधता और विशालता ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए निर्माण से जुड़े समाधान विकसित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

1 घंटा ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

3 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

3 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

4 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

4 घंटे ago