Current Affairs

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और सीईओ रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री कनेक्टिविटी और सहयोग के अवसरों पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री परिवहन, जहाजरानी के वैश्विक रुझानों और भारत के तेजी से बढ़ते समुद्री क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में सार्थक बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोडोल्फ सादे के साथ उनकी जलपोत और कंटेनर निर्माण, समुद्री क्षेत्र में डिजिटल नवोन्मेष तथा लॉजिस्टिक्स और कौशल विकास में सहयोग बढ़ाने के अवसरों के बारे में बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विस्तार लेती बंदरगाह अवसंरचना समुद्री क्षेत्र के वैश्विक अग्रणियों के लिए नए अवसर प्रस्तुत करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहाः ‘‘सीएमए सीजीएम के रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री परिवहन, जहाजरानी के वैश्विक रुझानों और भारत के तेजी से बढ़ते समुद्री क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में सार्थक बातचीत की।

जलपोत और कंटेनर निर्माण, समुद्री क्षेत्र में डिजिटल नवोन्मेष तथा लॉजिस्टिक्स और कौशल विकास में सहयोग बढ़ाने के अवसरों के बारे में बातचीत हुई।

भारत की विस्तार लेती बंदरगाह अवसंरचना समुद्री क्षेत्र के वैश्विक अग्रणियों के लिए नए अवसर प्रस्तुत करती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

2 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

3 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

3 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

4 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

4 घंटे ago