भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ वार्ता की, दोनों नेता द्विपक्षीय व्‍यापार का दायरा बढ़ाने पर सहमत हुए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ बैठक की। दोनों नेताओं की आपसी बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि दोनों नेता व्यापार और वाणिज्य, प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने पर भी सहमति हुई।

प्रधानमंत्री ने भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार के लिए अर्जेंटीना के सहयोग का अनुरोध किया, उन्होंने कहा की यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद रहेगा। सस्ती और क्‍वालिटी दवाएं बनाने के अपने काबिलियत की बात रखकर, भारत ने अर्जेंटीना से आसान आयात नियमों का अनुरोध किया। इस पर अर्जेंटीना ने कहा की यूएस एफडीए या यूरोपियन ईएमए स्वीकृत दवाइयों को अर्जेंटीना में आयात करने की अनुमति होगी। ऊर्जा सुरक्षा और महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधनों को लेकर सहयोग पर भी खास ज़ोर रहा। शेल गैस, तेल और लिथियम के विशाल भंडार के साथ, अर्जेंटीना को भारत की बढ़ती ग्रीन ऊर्जा और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखा जा रहा है। स्‍पेस टेक्नोलॉजी में सहयोग, ड्रोन के विविध उपयोग एवं स्पोर्ट्स मैनेजमेंट जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रपति मिलेई ने भारत के यूपीआई में गहरी रुचि दिखाई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अर्जेंटीना के मजबूत समर्थन के लिए प्रधानमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मिलेई को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना की राजधानी ब्‍यूनस ऑयर्स में महात्मा गांधी और गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने जियोपॉलिटिक्स और जियो-इकॉनॉमिक्स पर भारत के फ्लैगशिप कॉन्फ्रेंस, रायसीना डायलॉग के 11वें एडिशन में हिस्सा लिया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियोपॉलिटिक्स और जियो-इकॉनॉमिक्स पर भारत के फ्लैगशिप कॉन्फ्रेंस, रायसीना…

9 मिनट ago

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (MoPSW) सर्बानंद सोनोवाल ने ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर चार नदी प्रकाशस्तंभों की आधारशिला रखी

भारत ने अंतर्देशीय जलमार्ग नौवहन के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व कदम उठाया है, क्योंकि केंद्रीय…

20 मिनट ago

इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के…

3 घंटे ago

भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कई समझौते किए

भारत और फिनलैंड के बीच आज नई दिल्‍ली में पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी…

3 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। यह…

3 घंटे ago

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव…

3 घंटे ago