भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17वें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन के लिए ब्राजील के रियो-डी-जेनेरियो पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17वें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए आज ब्राजील के शहर रियो-डी-जेनेरियो पहुंचे। ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक शासन व्‍यवस्‍था, शांति और सुरक्षा, बहुपक्षवाद को मज़बूत बनाने, ए.आई. के सदुपयोग, जलवायु परिवर्तन की रोकथाम, वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति, आर्थिक और वित्‍तीय सहित अन्‍य महत्‍वपूर्ण वैश्विक मु्द्दों पर अपने विचार रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कई प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में राष्‍ट्रपति लुईज सिल्‍वा के साथ आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इनमें व्‍यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्यौगिकी, कृषि, स्‍वास्‍थ्‍य और दोनों देशों की जनता के बीच परस्‍पर संपर्क के मुद्दे शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ब्राजील पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्‍य स्‍वागत किया गया।

ब्राजील में काफी अर्सो से बसे भारतीय मूल के लोगों ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। भारतीय मूल की महिलाओं ने कथक नृत्य द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में रहे हमारे रक्षा बलों को गौरव प्रदान किया। आस्त्रा लाइट नाम के ब्राजिलियन गायकों ने ओम उच्चारण और भजन द्वारा उनका स्वागत किया। भारतीय परंपरिक वास्‍त्र धारण किए हुए इन्होंने मोदी-मोदी की गुंज के साथ भारत माता की जय के नारों के साथ उनका स्वागत किया। ब्राजीलियन समय के अनुसार कल प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में भाग लेंगे और उसके बाद अन्य बैठकों में भी भाग लेंगे।

Editor

Recent Posts

भारत ने कोलंबिया को भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए 20 मीट्रिक टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी

भारत ने कोलंबिया को भूकंप के बाद राहत कार्यों में सहयोग के लिए 20 मीट्रिक…

58 मिनट ago

NHRC ने इस वर्ष जनवरी से मई के बीच 19 CRPF कर्मियों की कथित मौतों का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जनवरी से 22 मई 2026 के बीच पांच महीने से…

1 घंटा ago

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज ‘सुदर्शिनी’ पुर्तगाल के पोंटा डेलगाडा पहुंचा

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी 13 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के अजोरेस स्थित…

1 घंटा ago

एपीडा और त्रिपुरा सरकार ने वैश्विक बाजार संबंधों का विस्तार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय जैविक क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आज पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में आयोजित…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। अमृत उद्यान…

1 घंटा ago