भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ व्यापार, निवेश और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के साथ व्यापार, निवेश और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी रविवार सुबह नाइजीरिया की राजधानी अबूजा पहुंचे। यह 17 वर्षों के अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है।

दोनों राजनेताओं के बीच एक सीमित बैठक हुई, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति टीनूबू के साथ अपनी गर्मजोशी भरी बैठक को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच मित्रता के विशेष बंधन हैं, जो साझा अतीत, समान लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के आपसी मजबूत संबंधों द्वारा परिभाषित होते हैं। प्रधानमंत्री ने देश में हाल ही में आई बाढ़ से हुए विनाश के लिए राष्ट्रपति टीनूबू के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति टीनूबू ने राहत सामग्री और दवाओं के साथ भारत द्वारा समय पर सहायता करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

दोनों राजनेताओं ने मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की तथा भारत-नाइजीरिया रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। आपसी संबंधों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, वे इस बात पर सहमत हुए कि व्यापार, निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, संस्कृति और लोगों के परस्पर संबंधों के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया को कृषि, परिवहन, किफायती दवा, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल बदलाव के क्षेत्र में भारत के अनुभव की पेशकश की। राष्ट्रपति टीनूबू ने भारत द्वारा पेश विकास सहयोग साझेदारी तथा स्थानीय क्षमता, कौशल और पेशेवर विशेषज्ञता निर्माण में इसके सार्थक प्रभाव की सराहना की।

दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति टीनूबू ने वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलनों के माध्यम से विकासशील देशों के मुद्दों पर जोर देने संबंधी भारत के प्रयासों को स्वीकार किया। दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ के देशों की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने ईसीओडब्लूएएस के अध्यक्ष के रूप में नाइजीरिया द्वारा निभाई गई भूमिका तथा बहुपक्षीय निकायों में इसके योगदान की सराहना की। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट गठबंधन में नाइजीरिया की सदस्यता का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति टीनूबू को भारत द्वारा शुरू की गई पृथ्वी-अनुकूल अन्य हरित पहलों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

वार्ता के बाद, तीन समझौता ज्ञापनों – सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, सीमा शुल्क सहयोग और सर्वेक्षण सहयोग – पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को…

9 घंटे ago

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB-‘ से ‘BBB’ और अल्पकालिक रेटिंग को ‘A-3’ से ‘A-2’ किया

वित्त मंत्रालय ने स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा, भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट…

9 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण, 2025 का उद्घाटन किया। अमृत…

11 घंटे ago

INS संध्यायक ने सिंगापुर में अपना प्रथम बंदरगाह दौरा पूरा किया

अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफी क्षमता से युक्त भारतीय नौसेना का पहला बड़ा सर्वेक्षण पोत (एसवीएल), आईएनएस संध्यायक,…

11 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ के चलते हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ के चलते हुए…

11 घंटे ago