भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की; उच्चायुक्तों की बहाली पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत तथा कनाडा के द्विपक्षीय संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और दोनों देशों को लोकतंत्र मजबूत करने के साथ-साथ मानवता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कैनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे भारत और कनाडा के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

कनाडा के अनेक कंपनियों का भारत में निवेश है। भारत के लोगों का भी कनाडा की धरती पर बहुत बड़ा निवेश है। लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित कनाडा और भारत मिलकर के लोकतंत्र को मजबूत करना होगा, मानवता को मजबूत करना होगा, हमारे रिसोर्सेस का ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन करके मानव जाति के कल्याण के काम में कैसे ला सकते हैं, उस दिशा में हम प्रयास करते रहेंगे।

दोनों नेताओं ने उच्‍चायुक्‍तों की बहाली पर भी चर्चा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा लोकतंत्र, स्वतंत्रता तथा कानून के शासन में मजबूत विश्वास की डोर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार, ऊर्जा, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज पदार्थ और उर्वरक जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की असीम संभावनाएं हैं। वहीं, प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत को नियमित रूप से शामिल किया जाना इस बात का प्रमाण है कि भारत और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस समूह के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

11 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

11 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

12 घंटे ago