अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने रियो डी जनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय-बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रियो डी जनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा और कृषि सहित अन्‍य क्षेत्रों में सहयोग में सुधार की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील की अध्‍यक्षता में जी-20 के विभिन्न प्रयासों के लिए उनकी सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने ब्राजील के राष्‍ट्रपति के साथ बातचीत में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की व्‍यापक समीक्षा की।

सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि उनके देश ने भारत की जी-20 की अध्‍यक्षता से प्रेरणा लेते हुए कई कदम उठाने की कोशिश की है। लूला दा सिल्वा ने कहा कि ब्राजील शिखर सम्मेलन के आयोजन में भारत के प्रदर्शन को दोहराना चाहता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

10 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

12 घंटे ago