अबू धाबी में आज एयर एक्सपो 2024 की शुरूआत हुई। यह कार्यक्रम 19 से 21 नवंबर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विमानन उद्योग के पेशेवर भाग लेंगे। एक्सपो का उद्घाटन यूएई के मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने किया।
इस वर्ष के एक्सपो में विमानन उद्योग के टिकाऊ समाधानों पर बल दिया जा रहा है। यह इस क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए यूएई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उद्योग से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित किया गया है।
दुबई एयरशो के साथ अबू धाबी एयर एक्सपो 2024 अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को बढ़ावा देने और टिकाऊ विमानन तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…