भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की; दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचन्‍द्र रामगुलाम ने आज वाराणसी में द्विपक्षीय बातचीत की। दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुए। दोनो नेताओं के बीच बातचीत में सहयोग के सभी क्षेत्र शामिल रहे। विज्ञान और तकनीक, ओशनोग्राफी, प्रशासनिक प्रशिक्षण और टेलीमेट्री में चार एमओयूस देशों के बीच आदान-प्रदान किए गए। शक्ति क्षेत्र, भारतीय अनुदान सहायता से छोटे विकास परियोजनाएं और हाइड्रोग्राफी से जुड़ी तीन अन्य दस्तावेज भी दोनों देशों ने साझा किए। बातचीत में सिविलाइज़ेशंस टाइस, आध्यात्मिक संबंध और पीपुल टू पीपुल टाइस को फिर से प्रगाढ किया गया।

संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों की पुष्टि करते हुए कहा भारत और मॉरिशस दो राष्‍ट्र हैं, लेकिन हमारे सपने एक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मॉरिशस साझेदार ही नहीं एक परिवार भी है। उन्‍होंने कहा कि भारत ने हमेशा से मॉरिशस में उपनिवेशवाद के उन्‍मूलन और उसकी सम्‍प्रभुता को पूर्ण मान्‍यता देने का समर्थन किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के बाहर पहला जन औषधि केन्‍द्र मॉरिशस में स्‍थापित किया गया है। उन्‍होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा द्विपक्षीय साझेदारी का महत्‍वपूर्ण स्‍तम्‍भ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आईआईटी मद्रास और भारतीय वृक्षारेपण प्रबंधन संस्‍थान ने मॉरिशस विश्‍वविद्यालय के साथ समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

मॉरिशस के प्रधानमंत्री 9 से 16 सितम्‍बर तक भारत की यात्रा पर हैं।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

2 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

7 घंटे ago