भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने केन्‍द्रीय बजट 2024-25 से पूर्व नई दिल्‍ली में नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केन्‍द्रीय बजट 2024-25 से पूर्व आज नई दिल्‍ली में नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक की और उनकी राय और सुझाव लिए। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष सुमन बेरी, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी के मिश्र और कई जाने-माने अर्थशास्‍त्री और विशेषज्ञ बैठक में उपस्थित थे। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन 23 जुलाई को लोकसभा में केन्‍द्रीय बजट पेश करेंगी। नरेन्‍द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा।

पिछले महीने संसद के दोनों की सदनों की संयुक्‍त बैठक में राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कहा था कि इस बार का बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्‍य के दृष्टिकोण का प्रभावी दस्‍तावेज होगा। उन्‍होंने कहा था कि महत्‍वपूर्ण आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ ही कई ऐतिहासिक पहल देखने को मिलेंगे। लोकसभा चुनावों की वजह से इस वर्ष फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

1 घंटा ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

1 घंटा ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

1 घंटा ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

1 घंटा ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

2 घंटे ago