प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग में वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श में भाग लिया। बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष बी.वी.आर. सुब्रमण्यम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
केंद्रीय बजट वर्ष 2025-26 के लिए बजट-पूर्व परामर्श की शुरूआत इस महीने की 6 तारीख को शुरू हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री ने विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों, किसान संघों, अर्थशास्त्रियों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के साथ परामर्श किया था। केंद्रीय वित्त मंत्री आगामी पहली फरवरी को लोकसभा में वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…
अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…