भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना में रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा देने के लिए नए जम्मू रेलवे मंडल का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से जम्‍मू-कश्‍मीर और आसपास के क्षेत्र को महत्‍वपूर्ण लाभ होगा और यहां के लोगों की लम्‍बे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। इसमें पठानकोट- जम्मू – उधमपुर – श्रीनगर – बारामूला, भोगपुर सिरवाल – पठानकोट, बटाला – पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर खंड शामिल हैं। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे, बुनियादी ढांचे का विकास होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।

यह नए डिवीजन नई रेल टर्मिनल भारतीय रेलवे को 21वीं सदी की आधुनिक रेलवे बनाने में अहम योगदान देंगे इनसे देश में आर्थिक समृद्धि का इको सिस्टम डेवलप करने में मदद मिलेगी रेलवे के संचालन में मदद मिलेगी निवेश के ज्यादा मौके बनेंगे और नई नौकरियों का सृजन भी होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में चर्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन किया और पूर्वी तट रेलवे के रायगडा रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखी। मेडचल-मलकाजगिरी जिले में चर्लापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे प्रवेश के प्रबंध के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा में रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के शुभारंभ से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इन क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पिछला दशक भारतीय रेलवे के प्रत्यक्ष परिवर्तन का दशक रहा है और इसने देश की छवि को बदल दिया है। श्री मोदी ने कहा कि आज भारत रेलवे लाइनों के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के करीब है।

इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण से जम्मू-कश्मीर में नई सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

जम्‍मू से श्रीनगर रेल प्रोजेक्‍ट कम्‍पलीट हो गया है। फाइनल टेस्टिंग एवं इंस्‍पेक्‍शन अभी चल रहा है। वर्षो से सपनो को जो सजोया था, वह जल्‍दी ही सच होगा। जम्‍मू डिवीजन के शुभारंभ से जम्‍मू और कश्‍मीर में नई सुविधाएं विकसित होंगी। एसेंशियल गुड्स के ट्रांसपोर्टेंशन के लिए नए टर्मिनल बनाएं जाएंगे। शिक्षा, टूरिज्‍म, हेल्‍थ-केयर के लिए यात्राएं आसान होंगी। नई रेल सर्विसिस आरंभ होगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।

Editor

Recent Posts

भारत-यूरोपीय संघ ने आपसी साझेदारी और कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की

भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…

5 घंटे ago

ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी किए

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…

6 घंटे ago

दिल्ली में पहली यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू होगी

यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में लगभग 1400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…

8 घंटे ago

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति होने से वहां सैन्य हमले टाले जा सकते हैं- डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…

8 घंटे ago

भारत और लेबनान व्यापार, निवेश तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…

8 घंटे ago