प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों, अन्नाद्रमुक महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने चेन्नई में रोड-शो किया और पोरूर-पूनमल्ली मेट्रो रेल सेवा को रवाना किया।
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मेट्रो में यात्रा की। लगभग पौने चार किलोमीटर लंबे पूनमल्ली-पोरूर कॉरिडोर में बिना ड्राइवर के डबल-डेकर मेट्रो संचालन के लिए उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली लगाई गई है। प्रधानमंत्री 750 करोड़ रुपये से अधिक की रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें पलानी, वेल्लोर छावनी, अम्बासमुद्रम, परमाकुडी और नमक्कल में स्थित पांच अमृत स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी परिसर में बना सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य समुद्री अवसंरचना को मजबूत करना, माल ढुलाई क्षमता का विस्तार करना और लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार करना है। प्रधानमंत्री चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की मनाली रिफाइनरी में ल्यूब ऑयल बेस स्टॉक्स परियोजना की शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कामराजर बंदरगाह पर अतिरिक्त कोयला बर्थ परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वे जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे।
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…
भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए…
भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस त्रिशूल ब्रिटेन के…