भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्‍व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्क ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर की अपनी यात्रा के दौरान चिनाब और अंजी पुल का उद्घाटन किया। चिनाब पुल विश्‍व का सबसे ऊंचा आर्क पुल है।

वहीं अंजी पुल भारत का पहला केबल आधारित रेल पुल है। दोनों पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक-यूएसबीआरएल का हिस्‍सा हैं। 272 किलोमीटर की यूएसबीआरएल परियोजना लगभग 44 हजार करोड़ रूपये की लागत से निर्मित की गई है। यूएसबीआरएल परियोजना पूरी तरह से विधुतीकृत खंड है।

इसमें 36 सुंरग और 943 पुल शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने जम्‍मू कश्‍मीर दौरे के हिस्‍से के रूप में श्री माता वैष्‍णों देवी कटरा स्‍टेशन का दौरा करने के बाद श्री माता वैष्‍णों देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्‍सप्रेस को भी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री कटरा में 46 हजार करोड़ रूपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे और उन्‍हें राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नदी के ऊपर 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया। यह ब्रिज 1 हजार 315 मीटर लंबा लोहे का आर्क ब्रिज है। इस ब्रिज को भूकंपीय और वायुजनित परिस्थितियों का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह ब्रिज जम्‍मू तथा श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री अंतिम छोर की कनेक्टिविटी विशेषकर जम्‍मू कश्‍मीर के सीमावर्ती क्षेत्रो की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए कटरा से वर्चुअल माध्‍यम से कई सडक परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े लोगों के साथ परस्पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े कुछ लोगों के साथ परस्पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े कुछ लोगों के साथ परस्पर बातचीत की। वे भारत के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले हैं और देशवासियों के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के अपने संकल्प में अडिग हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें बहुत चुनौतीपूर्ण समय में काम करना भी शामिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार उनके द्वारा किए गए काम पर कितना गर्व करते हैं!”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…

7 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर चैंबर में दो नगर निगम सफाई कर्मचारियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ…

7 घंटे ago

नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए

पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की दिशा…

8 घंटे ago

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से…

8 घंटे ago

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व की पहली फ्रेंचाइजी आधारित “साइक्लिंग लीग ऑफ इंडिया” के लोगो का अनावरण किया

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भारत की अग्रणी खेल पहल, विश्व की…

8 घंटे ago