भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश में बायो-सीएनजी संयंत्र वाली गौशाला और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बायो-सीएनजी संयंत्र वाली गौशाला का डिजिटल रूप से उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘अमृत योजना’ के तहत 685 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और आरंभ किया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल से डिजिटल माध्यम से भाग लिया।

एक अधिकारी ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के सहयोग से 100 टन गाय के गोबर का उपयोग करके प्रतिदिन तीन टन प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने वाले बायो-सीएनजी संयंत्र वाली ‘गौशाला’ की स्थापना की गई है।

अधिकारी ने कहा कि संयंत्र 20 टन उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद का भी उत्पादन करेगा। उन्होंने कहा कि आईओसी संयंत्र के संचालन और रखरखाव में सहायता करेगा।

अधिकारी ने बताया कि गौशाला का निर्माण आईओसी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कोष से 32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और इसके विस्तार के लिए एक हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि आरक्षित की गई है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

7 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

7 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

7 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

7 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

7 घंटे ago