प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महालया के मौके पर देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। महालया को दुर्गा पूजा की शुरुआत और पितृपक्ष का समापन माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शुभ महालया! दुर्गा पूजा के करीब आने पर हम प्रार्थना करते हैं कि आशा, अच्छाई और सकारात्मकता हमेशा बनी रहे। मां दुर्गा हमें हमेशा खुशी, शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।’’
महालया अमावस्या के अगले दिन यानी प्रतिपदा पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। शारदीय नवरात्रि की दुर्गा पूजा में महालया का विशेष स्थान होता है। महालया के दिन से ही दुर्गा पूजा का प्रारंभ होता है। पश्चिम बंगाल में महालया बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…
क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…