भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में सी. पी. राधाकृष्णन का परिचय कराया और सर्वसम्मति से समर्थन की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विपक्ष सहित सभी राजनीतिक दलों से एनडीए के उपराष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार सी पी राधाकृष्‍णन को सर्वसम्‍मति से चुनने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की बैठक के दौरान एनडीए सांसदों से सी पी राधाकृष्‍णन का परिचय कराया।

बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सभी दलों से सी पी राधाकृष्‍णन का समर्थन करने का आग्रह किया है।

हम चाहते हैं कि एक साथ मिलकर के उपराष्ट्रपति जी के चुनाव में सर्वसम्मति से राधाकृष्णन जी का सपोर्ट करें तो हमारा लोकतंत्र के लिए भी, हमारा देश के लिए भी और राज्यसभा को संचालन करने में भी बहुत उपयोगी होगी तो पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में सब पार्टी ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी को भी धन्यवाद दिया कि बहुत ही अच्छा इंसान को उपराष्ट्रपति जी का चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में उतारा गया है।

उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितम्बर को होगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

4 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

4 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

4 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

4 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

4 घंटे ago