भारत

बिहार में राज्य मंत्रिमंडल ने BPSC और अन्य सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क घटाकर 100 रुपये करने को मंज़ूरी दे दी

बिहार में राज्य मंत्रिमंडल ने बिहार लोक सेवा आयोग और अन्य सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क घटाकर मात्र एक सौ रुपये करने को मंज़ूरी दे दी है। राज्य मंत्रीमंडल ने इस प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी है कि इन प्रतियोगी परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मंत्रीमण्डल के इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमज़ोर उम्मीदवारों को एक बड़ी राहत मिलने की आशा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। आवेदन शुल्क में यह कमी बिहार लोक सेवा आयोग के अलावा, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय सिपाही चयन बोर्ड, बिहार द्वारा आयोजित परीक्षाओं पर भी लागू होगी।

इस निर्णय से परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं द्वारा ली जाने वाली कई परीक्षाओं में प्रारंभिक परीक्षा शुल्क में लगभग आठ गुना कमी आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राज्यवासियों को संबोधित करते हुए इस निर्णय की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

5 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

5 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

5 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

5 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

5 घंटे ago