भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडिश कंपनियों को भारत में विभिन्न योजनाओं में निवेश बढ़ाने का निमंत्रण दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोथेनबर्ग में चुनिंदा स्वीडिश कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान, स्वीडिश कंपनियों से विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन मिशन, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का आग्रह किया।

लोकतंत्र, पारदर्शिता, नवाचार और स्थिरता के साझा मूल्यों से भारत और स्वीडन के जुड़ाव पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडन की नवाचार और स्थिरता की क्षमताओं को भारत के विशाल आकार, प्रतिभा और विकास की गति के साथ जोड़ने का आह्वान किया। भारत के तीव्र आर्थिक परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में मजबूत घरेलू मांग, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, विनिर्माण विस्तार और अगली पीढ़ी के अवसंरचना विकास का उल्लेख किया।

चर्चा में लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं, हरित परिवर्तन, सतत गतिशीलता, जीवन विज्ञान और डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के लिए समाधान सह-निर्माण हेतु स्वीडन की नवाचार और स्थिरता की क्षमताओं को भारत के विशाल आकार, प्रतिभा और विकास की गति के साथ जोड़ने के महत्व पर बल दिया।

भारत-स्वीडन संबंधों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश खरीदार-विक्रेता संबंध से परे दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी विकसित करने पर काम कर रहे हैं। जनवरी में, भारत और यूरोपीय संघ – ईयू ने मुक्त व्यापार समझौता – एफटीए संपन्न किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि एफटीए “उद्योग, निवेशकों और नवप्रवर्तकों” के लिए अवसर प्रदान करेगा और उन्होंने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायेन की पूर्व टिप्पणियों का हवाला दिया, जिन्होंने इस समझौते को “सभी समझौतों की जननी” बताया था।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

18 मिनट ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

19 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

21 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

23 मिनट ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

25 मिनट ago