प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल समुद्र तट की सुरक्षा में उनकी वीरता,निष्ठा और निरंतर निगरानी के लिए बल की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री सुरक्षा से लेकर आपदा प्रतिक्रिया तक, तस्करी विरोधी अभियानों से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक, भारतीय तटरक्षक बल हमारे समुद्रों का एक दुर्जेय रक्षक है, जो हमारे जल और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “आज भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर हम बल की वीरता, निष्ठा और अथक निगरानी के साथ हमारे विशाल समुद्र तट की सुरक्षा के लिए सराहना करते हैं। समुद्री सुरक्षा से लेकर आपदा प्रतिक्रिया तक, तस्करी विरोधी अभियानों से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक, भारतीय तटरक्षक बल हमारे समुद्रों का एक दुर्जेय संरक्षक है, जो हमारे जल और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में कल भारत…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…
ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…
नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज…
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया…