भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने दूर-दराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र में दूरदराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के राज्‍य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन प्रयासों से निश्चित रूप से जीवन सुगमता को बढ़ावा मिलेगा और तीव्र प्रगति का मार्ग प्रशस्‍त होगा। उन्‍होंने विशेष रूप से गढ़चिरौली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बधाई दी।

इन क्षेत्रों में कल 11 नक्‍सलियों ने मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस के समक्ष आत्‍मसमर्पण किया था। देवेन्‍द्र फडणवीस ने कहा कि अधिक संख्‍या में माओवादियों के हथियार डालने और और नए लोगों को अपने गिरोह में शामिल करने में उनकी विफलता को देखते हुए महाराष्‍ट्र जल्‍द ही नक्‍सल समस्‍या से मुक्‍त हो जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने जिले में वांगेतुरी-गार्देवदा-गट्टा-अहेरी मार्ग पर महाराष्‍ट्र राज्‍य परिवहन निगम की 32 किलोमीटर लंबी गट्टा-गार्देवदा–वांगेतुरी सड़क का उद्घाटन भी किया।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

7 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

7 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

7 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

7 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

7 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

7 घंटे ago