खेल

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की; राष्ट्रपति 17 जनवरी को पुरस्कार प्रदान करेंगी

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी।

समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विश्वविद्यालय और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:

  1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024
क्र. सं.खिलाड़ी का नामप्रतिस्‍पर्धा
1.श्री गुकेश डीशतरंज
2.श्री हरमनप्रीत सिंहहॉकी
3.श्री प्रवीण कुमारपैरा एथलेटिक्स
4.सुश्री मनु भाकरनिशानेबाजी
  1. खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2024
क्र. सं.खिलाड़ी का नामप्रतिस्‍पर्धा
सुश्री ज्योति याराजीएथलेटिक्स
सुश्री अन्नू रानीएथलेटिक्स
सुश्री नीतूमुक्केबाज़ी
सुश्री स्वीटीमुक्केबाज़ी
सुश्री वंतिका अग्रवालशतरंज
सुश्री सलीमा टेटेहॉकी
श्री अभिषेकहॉकी
श्री संजयहॉकी
श्री जरमनप्रीत सिंहहॉकी
श्री सुखजीत सिंहहॉकी
श्री राकेश कुमारपैरा-तीरंदाजी
सुश्री प्रीति पालपैरा एथलेटिक्स
सुश्री जीवनजी दीप्तिपैरा एथलेटिक्स
श्री अजीत सिंहपैरा एथलेटिक्स
श्री सचिन सरजेराव खिलारीपैरा एथलेटिक्स
श्री धरमबीरपैरा एथलेटिक्स
श्री प्रणव सूरमापैरा एथलेटिक्स
श्री एच होकाटो सेमापैरा एथलेटिक्स
सिमरन जीपैरा एथलेटिक्स
श्री नवदीपपैरा एथलेटिक्स
श्री नितेश कुमारपैरा-बैडमिंटन
सुश्री तुलसीमथी मुरुगेसनपैरा-बैडमिंटन
सुश्री नित्या श्री सुमति सिवानपैरा-बैडमिंटन
सुश्री मनीषा रामदासपैरा-बैडमिंटन
श्री कपिल परमारपैरा-जूडो
सुश्री मोना अग्रवालपैरा-निशानेबाजी
सुश्री रुबीना फ्रांसिसपैरा-निशानेबाजी
श्री स्वप्निल सुरेश कुसालेनिशानेबाजी
श्री सरबजोत सिंहनिशानेबाजी
श्री अभय सिंहस्क्वाश
श्री साजन प्रकाशतैराकी
श्री अमनकुश्ती
  1. खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) 2024
क्र. सं.खिलाड़ी का नामप्रतिस्‍पर्धा
श्री सुच्चा सिंहएथलेटिक्स
श्री मुरलीकांत राजाराम पेटकरपैरा-तैराकी
  1. खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024
  2. नियमित श्रेणी:
क्र. सं.कोच का नामप्रतिस्‍पर्धा
श्री सुभाष राणापैरा-निशानेबाजी
सुश्री दीपाली देशपांडेनिशानेबाजी
श्री संदीप सांगवानहॉकी

बी. आजीवन श्रेणी:

क्र. सं.कोच का नामप्रतिस्‍पर्धा
श्री एस मुरलीधरनबैडमिंटन
श्री अर्मांडो एग्नेलो कोलाकोफ़ुटबॉल
  1. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
क्र. सं.संस्था का नाम
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

(vi) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2024:

क्र. सं.विश्वविद्यालय का नाम
1चंडीगढ़ विश्वविद्यालयसमग्र विजेता विश्वविद्यालय
2लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, (पीबी)प्रथम रनर अप विश्वविद्यालय
3गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसरद्वितीय रनर अप विश्वविद्यालय

खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं।

‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में किए गए शानदार और सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

‘खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन तथा नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार (आजीवन) उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और सक्रिय खेल करियर से संन्यास लेने के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं।

‘खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जो लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करते हैं तथा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाते हैं।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।

इनके लिए आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी. रामसुब्रमण्यम की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा विचार किया गया और इसमें प्रख्यात खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले गणमान्‍य व्यक्ति और खेल प्रशासक शामिल थे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना की 5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर 10 में एक बड़ी सफलता हासिल की

भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में ‘नव्या 2.0′ का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…

9 घंटे ago

जूट आयुक्त ने जूट बेलरों, स्टॉकिस्टों, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे जूट पर स्टॉक सीमा लगाई

जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…

11 घंटे ago