भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 18 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 18 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया। उन्‍होंने बिहार के दरभंगा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अन्‍य विकासात्मक परियोजनाओं के साथ इन केंद्रों का उद्घाटन किया। ये केंद्र यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशनों पर सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए समग्र दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान लोगों को सस्ती और नि:शुल्‍क स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में 75 हजार नई मेडिकल सीटें जोड़ी जाएंगी। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए देश में 1 लाख 50 हजार से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर जीवन शैली को बढ़ावा देने के साथ योग, आयुष और पोषण को मुख्य स्वास्थ्य सेवाओं में एकीकृत किया गया है। उन्‍होंने कहा कि एनडीए सरकार ने लोगों की मानसिकता बदलकर और उन्‍हें सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं और औषधियां उपलब्‍ध कराकर स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को बदल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन औषधि योजनाओं ने पहले की रूढ़िवादी प्रणाली को पूरी तरह से बदल दिया है। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा सरकार बीमारियों की रोकथाम में विश्वास करती है इसलिए फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना से चार करोड़ गरीबों को लाभ हुआ है। इससे कई लोगों की जान बचाई गई है और गरीब परिवारों के लगभग 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये बचाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने 11 हजार करोड़ रुपये के मौद्रिक आवंटन के साथ कोसी और मिथिला क्षेत्र में बाढ़ शमन के लिए केंद्र की पहल का विशेष रूप से उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में मंच से प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

1 घंटा ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

2 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

4 घंटे ago