मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा सरकार की प्रमुख पहल सुभद्रा योजना के साथ रेलवे और राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भुवनेश्वर में महिलाओं के लिए राज्‍य सरकार की महत्‍वाकांक्षी सुभद्रा योजना के साथ-साथ रेलवे और राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री के आज बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर उनके जन्‍मदिन पर पारंपरिक नृत्‍य के साथ जोरदार स्‍वागत किया गया। प्रधानमंत्री के स्‍वागत के लिए हवाई अड्डे पर हजारों कार्यकर्ता तथा समर्थक पहुंचे हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर कहा कि सुभद्रा योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी तथा नारी शक्ति के लिए आर्थिक स्‍वतंत्रता सुनिश्चित करेगी। इस योजना में 21 से 60 वर्ष की उम्र की सभी पात्र महिलाओं को पांच वर्ष के दौरान 50 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। इस योजना का फायदा एक करोड़ से भी अधिक महिलाओं को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने 25 लाख 11 महिलाओं के बैंक खातों में 12 सौ 50 करोड़ रूपए की राशि के हस्‍तांतरण की प्रक्रिया शुरू की। भुवनेश्‍वर पहुंचते ही प्रधानमंत्री गड़कना में एक स्‍लम बस्‍ती में गए और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के बीस लाभार्थियों के साथ बातचीत की। उन्‍होंने इस योजना के तहत बनाए गए आवासों की चाबी इन लाभार्थियों को सौंपी।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2800 करोड़ रूपए की लागत की रेल परियोजनाओं और एक हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत वाली राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी तथा लोकार्पण किया। उन्‍होंने 14 राज्‍यों के करीब 10लाख लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3180 करोड़ रूपए की सहायता राशि की पहली किस्‍त भी जारी की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत देशभर में 24 लाख 37 हजार आवासों के गृह प्रवेश की प्रक्रिया भी संपन्‍न की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अतिरिक्‍त आवासों के सर्वेक्षण के लिए ‘आवास प्‍लस 2024’ एप की भी शुरूआत की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के लिए संचालन दिशा-निर्देश भी जारी किए।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

3 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

3 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

3 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

15 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

15 घंटे ago