भारत

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री होंगी

आम आदमी पार्टी ने आज घोषणा की कि पार्टी की वरिष्‍ठ नेता आतिशी दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री होंगी। आज नई दिल्‍ली में पार्टी के विधायकों की बैठक के दौरान उनको आप विधायक पार्टी की नेता चुना गया है। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में दिल्‍ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तक एकमत से निर्णय लिया गया है कि आतिशी मुख्‍यमंत्री रहेंगी। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि दिल्‍ली का विधानसभा चुनाव इस वर्ष अक्‍टूबर-नवंबर महीने में कराया जाय। गोपाल राय ने आम आदमी पार्टी को खत्‍म करने के लिए भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाया। मीडिया से बातचीत में दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री आतिशी ने पार्टी प्रमुख का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि वे कडी मेहनत जारी रखेंगी और दिल्‍ली के लोगों के लिए पहले से चल रही योजनाएं भी जारी रहेंगी।

दो दिन पहले जेल से रिहा होने के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वे अपने पद से इस्‍तीफा दे देंगे। अरविन्‍द केजरीवाल आज शाम अपना इस्‍तीफा सौंपने के लिए उपराज्‍यपाल वी.के.सक्‍सेना से मुलाकात करेंगे। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ चेहरा बदल जाने से पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा। दिल्‍ली भाजपा प्रमुख विरेन्‍द्र सचदेवा ने मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त है। पार्टी को श्री केजरीवाल के नेतृत्‍व में पिछले दस वर्षों के किये गये भ्रष्‍टाचार का उत्तर देना होगा।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

3 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

3 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

3 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

15 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

15 घंटे ago