भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज नाइजीरिया, ब्राजील तथा गुयाना की छह दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं; ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की छह दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर नाइजीरिया का दौरा कर रहे है।

17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। दो दिन की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नाइजीरिया के शीर्ष नेताओं के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्‍वा 18 और 19 नवंबर को जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की यह पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद अली के साथ वार्ता करेंगे और अन्य नेताओं के साथ भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का भारतवंशियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और कैरिकॉम समूह के सदस्य देशों के साथ भारत के पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेंगे।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने थाईलैंड की उप-प्रधानमंत्री एवं वाणिज्य मंत्री सुपाजी सुथुमपुन से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…

3 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…

3 घंटे ago

UIDAI ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन एसडीके और सैंडबॉक्स लॉन्च किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन…

3 घंटे ago

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने दिल्ली मंडल नियंत्रण कार्यालय में सुरक्षा, संचालन, समय की पाबंदी और जन शिकायतों की समीक्षा की

रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज दिल्ली मंडल के नियंत्रण कार्यालय…

3 घंटे ago

NHRC ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा और निकटवर्ती बस्तियों के दर्जनों बच्चों के बारे में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 10,021 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज…

6 घंटे ago