भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने तेल अवीव में इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इस्राइल के तेल अवीव में इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रौद्योगिकी, जल संसाधन प्रबंधन, कृषि और मानव संसाधन विकास में सहयोग बढ़ाने के मुद्दे चर्चा के प्रमुख विषय रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र में हो रहे प्रमुख घटनाक्रमों पर भी गहन विचार-विमर्श किया।

इसके बाद, प्रधानमंत्री यरुशलम पहुंचे, जहां वे इस्राइल की संसद को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की नौ वर्षों में यह दूसरी इस्रराइल यात्रा है।

प्रधानमंत्री मोदी आज इस्रराइल के दो दिन के दौरे पर तेल अवीव पहुंचे। इस्रराइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई अड्डे पर बेन्‍यामिन नेतन्याहू और सारा नेतन्याहू द्वारा स्वागत करने पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल होने और ऐसे सार्थक परिणाम प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं जो भारत-इस्राइल मित्रता को और मजबूत करेंगे।

Editor

Recent Posts

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…

9 घंटे ago

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

10 घंटे ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…

11 घंटे ago

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…

12 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…

12 घंटे ago