भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, सहयोग के अहम क्षेत्रों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापानी सांसदों और उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की तथा पारंपरिक विनिर्माण के साथ-साथ सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, हरित और स्वच्छ ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जिसमें जापानी संसद के सदस्य और प्रमुख कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित कारोबारी शामिल थे।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुगाका फुकुशिरो, उनके साथ आए सांसदों और व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता हुई। दो लोकतंत्रों और साझा हितों वाले विश्वसनीय साझेदारों के रूप में, हम संसदीय आदान-प्रदान, निवेश, कौशल और गतिशीलता को बढ़ावा देने सहित अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

इस बैठक में भारत और जापान के बीच मजबूत तथा वैश्विक भागीदारी आपसी सहयोग पर चर्चा की गई। दोनों ही देशों के बीच संसदीय आदान-प्रदान के महत्‍व पर भी बल दिया गया। जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकीशीरो ने भारत और जापान के बीच व्‍यवसायों में अगली पीढी को प्रशिक्षित करने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए जापानी भाषा, संस्‍कृति और कार्य प्रणाली में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्‍होंने इन प्रयासों में निजी क्षेत्र की भूमिका पर भी बल दिया।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

43 मिनट ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

59 मिनट ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

1 घंटा ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

13 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

13 घंटे ago