केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला में खोज और बचाव अभियान जारी है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, वर्तमान में मरने वालों की संख्या 308 है। 187 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि 107 लोग लापता हैं। 70 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 7000 से अधिक लोगों को रखा गया है। एक रिपोर्ट
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आज सवेरे से तेज वर्षा हो रही है, जिसके तलाशी अभियान में बाधा आई। प्रभावित क्षेत्र को छह भागों में बांटा गया है। जहाँ मलबे के बीच और शवों की तलाश के लिए 40 टीमें लगेंगी। प्रत्येक टीम में सशस्त्र बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्य एजेंसियों के अलावा, तीन स्थानीय लोग और एक वन अधिकारी तथा डॉग स्क्वॉड भी शामिल है। चालियार नदी के किनारे 40 किलोमीटर के क्षेत्र में भी शवों की तलाश की जा रही है। वायनाड से राज मोहन की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से मैं मुकेश कुमार।
इस बीच, चूरनमला में कल शाम एक सौ 90 फुट लंबा बेली ब्रिज चालू कर दिया गया। वायनाड में इस पुल से आज सुबह भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों में और अधिक सहायता कर्मी और सामग्री भेजी जा रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने केरल के वायनाड में भीषण भूस्खलन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। जो. बाइडेन ने आपदा प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी पत्नी की ओर से भी संवेदना प्रकट की।
तेलंगाना में राज्य मंत्रिमंडल ने वायनाड में भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान पर शोक प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। मंत्रिमंडल ने प्रभावित लोगों के लिए राहत उपाय की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…