प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वारसॉ के बेलवेडर पैलेस में पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-पोलैंड संबंधों को उन्नत करके रणनीतिक साझेदारी में बदलने का स्वागत किया। उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्षों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के दौरान यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में पोलैंड द्वारा बहुमूल्य और समय पर दी गई सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डूडा को भारत आने का अपना निमंत्रण दोहराया।
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…
क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…